India
This article was added by the user . TheWorldNews is not responsible for the content of the platform.

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का कार कलेक्शन:श्रद्धा कपूर ने खरीदी 4 करोड़ की लैंबॉर्गिनी, 5.25 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट में चलती हैं प्रियंका चोपड़ा

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में लैंबॉर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका कार खरीदी है। इस कार की कीमत भारत में 4.04 करोड़ रुपए है। उनके पास पहले से 80 लाख की ऑडी Q7, 2 करोड़ की BMW 7 और 1 करोड़ से ज्यादा की कीमत की मर्सिडीज बेंज GLE है।

लैंबॉर्गिनी खरीदने के बाद श्रद्धा की ये तस्वीर सामने आई है।

लैंबॉर्गिनी खरीदने के बाद श्रद्धा की ये तस्वीर सामने आई है।

श्रद्धा के अलावा कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी लग्जरी कारों की शौकीन हैं। आज हम आपको बताते हैं कि किस एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में कौन सी कार शामिल है।

कियारा के कार कलेक्शन में ऑडी A8 L है जिसकी कीमत 1.56 करोड़ रुपए है।

कियारा के कार कलेक्शन में ऑडी A8 L है जिसकी कीमत 1.56 करोड़ रुपए है।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने इसी साल मई में 2.69 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक (Mercedes Maybach) कार खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास ऑडी A8 L है जिसकी कीमत 1.56 करोड़ रुपए है। उनके कार कलेक्शन में BMW X5, मर्सिडीज बेंज E-Class और BMW 530d जैसी कारें भी शामिल हैं।

प्रियंका को 2019 में जन्मदिन पर निक ने मर्सिडीज मेबैक गिफ्ट की थी।

प्रियंका को 2019 में जन्मदिन पर निक ने मर्सिडीज मेबैक गिफ्ट की थी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के पास रोल्स रॉयस घोस्ट (Rolls Royce Ghost) है जिसकी कीमत तकरीबन 5.25 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास BMW 7 सीरीज, मर्सिडीज बेंज E-Class और Porsche Cayenne जैसी करोड़ों की गाड़ियां हैं। 2019 में पति निक जोनस ने उन्हें साढ़े तीन करोड़ की मर्सिडीज मेबैक भी गिफ्ट की थी।

कटरीना के कार कलेक्शन में लैंड रोवर रेंज रोवर वोग शामिल है।

कटरीना के कार कलेक्शन में लैंड रोवर रेंज रोवर वोग शामिल है।

कटरीना कैफ

कटरीना के पास वाइट लैंड रोवर रेंज रोवर वोग कार है जिसकी कीमत तकरीबन 4.38 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास ऑडी Q7 और मर्सिडीज ML 350 भी है।

अनुष्का-विराट को ज्यादातर The Bentley Continental GT कार में सफर करते देखा जाता है।

अनुष्का-विराट को ज्यादातर The Bentley Continental GT कार में सफर करते देखा जाता है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का के पास The Bentley Continental GT कार है जिसकी कीमत 3.8 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 2.42 करोड़ की रेंज रोवर वोग, 2.76 करोड़ की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, 1.34 करोड़ की ऑडी Q8 और 2.46 करोड़ की BMW 7 सीरीज की लग्जरी कारें है।

करीना के पास मर्सिडीज बेंज S-Class है।

करीना के पास मर्सिडीज बेंज S-Class है।

करीना कपूर

करीना भी लग्जरी कारों की शौकीन हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज S-Class कार है जिसकी कीमत 1.33 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 1.26 करोड़ की Porsche Cayenne, 1.29 करोड़ की रेंज रोवर स्पोर्ट और 81 लाख की ऑडी Q7 है।

आलिया के पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग है जिसकी कीमत 1.74 करोड़ है।

आलिया के पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग है जिसकी कीमत 1.74 करोड़ है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट लैंड रोवर रेंज रोवर वोग में ट्रैवल करना पसंद करती हैं। वह कई बार इस कार में स्पॉट हो चुकी हैं। इसकी कीमत 1.74 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 80 लाख की ऑडी Q7, 50 लाख की ऑडी Q5, 1.38 करोड़ की BMW 7 Series की कार है।

मर्सिडीज मेबैक S500 दीपिका की फेवरेट कारों में से एक है।

मर्सिडीज मेबैक S500 दीपिका की फेवरेट कारों में से एक है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण तकरीबन 1.67 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक S500 में ट्रैवल करती हैं। इसके अलावा उनके पास तकरीबन 1.58 करोड़ की ऑडी A8 L, 80 लाख की ऑडी Q7,40 लाख की Mini Convertible जैसी लग्जरी कारें हैं।